दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। रोहिणी सेक्टर-16 के पॉकेट G-5 स्थित पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।