'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये

Wait 5 sec.

सनी देओल की फिल्म 'इक्का' ओटीटी पर रिलीज हो रही है. फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. फिल्म की गुरुवार को स्क्रीनिंग हुई. इस स्क्रीनिंग में सनी देओल अपनी फैमिली संग दिखे. स्क्रीनिंग में सनी देओल ने बेटों करण और राजवीर संग पोज दिए. सनी देओल की पत्नी पूजा भी दिखीं. हालांकि, पूजा ने पैपराजी को पोज नहीं दिए. अक्षय खन्ना संग काम को लेकर की बातस्क्रीनिंग में सनी देओल ने मीडिया से भी बात की. स्क्रीनिंग में सनी की फिल्म की खूब तारीफ हुई. डिजिटल पर भी अच्छा कंटेंट देना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. इस पर सनी देओल ने कहा, 'सब कुछ करो, हर चीज में जिम्मेदारी होती है. हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. आप लोग भी निभाइए.'अक्षय संग काम को लेकर सनी ने कहा, 'मैंने और अक्षय ने साथ में बॉर्डर 2 में काम किया था. हम दोनों की तब से ही अच्छी सेटिंग है. अच्छी ट्यूनिंग है.' आगे सनी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि लोगों को फिल्म पसंद आए. मैं उनमें से हूं तब तक फिल्म नहीं चलती है मैं उसका भरोसा नहीं करता हूं. ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेटस्क्रीनिंग में सनी देओल के लुक की भी तारीफ हुई. सनी को सभी ने कहा कि वो पिता धर्मेंद्र की तरह लग रहे हैं. फिर सनी ने पिता धर्मेंद्र को याद कर कहा कि अच्छा काम करते हैं तो लगता है कि पापा खुश होंगे कि बेटों ने अच्छा काम किया. उससे ज्यादा क्या चाहिए. Dhamaal 4 Day 1 BO: एडवांस बुकिंग में 'धमाल 4' ने कर ली करोड़ों की कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर होगा 'धमाल'नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे फिल्मसनी को लंबे समय के बाद कोर्टरूम ड्रामा में देखा जाएगा. फिल्म में वो वकील के रोल में हैं. वहीं अक्षय खन्ना भी फिल्म में अहम रोल में हैं. फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने बहुत पसंद किया गया था. फिल्म 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.