देवास में तेज बहाव से बह गई दो करोड़ के मिनी डैम की रिटर्न वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Wait 5 sec.

जिले के हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव होशयारी में शिप्रा नदी पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बना मिनी डैम पहली ही तेज बारिश की परीक्षा में खरा नहीं उतर सका। कुछ माह पहले ही प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इसका लोकार्पण किया था।