एनआईटी रायपुर का कैंपस प्लेसमेंट: 217 कंपनियों ने दिया मौका, 60 लाख का मिला सर्वाधिक पैकेज

Wait 5 sec.

एनआईटी रायपुर के कैंपस प्लेसमेंट में इस वर्ष ऐतिहासिक सफलता मिली है। 217 कंपनियों ने 738 विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर दिए, जिसमें 74 प्रतिशत प्लेसमेंट दर दर्ज की गई है। सर्वाधिक पैकेज 60.3 लाख रुपये रहा, जो संस्थान के शैक्षणिक मानकों को दर्शाता है। कंप्यूटर साइंस के साथ ही कोर इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा और औसत पैकेज 12.39 लाख रुपये पहुंचा।