धार में भोजशाला और धारेश्वर के समग्र विकास की तैयारी, 'सरस्वती लोक' के लिए शुरू हुआ तकनीकी सर्वे

Wait 5 sec.

ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की भोजशाला तथा धारेश्वर मंदिर परिसर के समग्र विकास की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से प्रस्तावित 'सरस्वती लोक' परियोजना के लिए विस्तृत तकनीकी सर्वेक्षण कराया जा रहा है।