आशुतोष तिवारी संभागीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सेवढ़ा से भाजपा का टिकट भी मांगा था। लेकिन उस समय उनकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी और टिकट प्रदीप अग्रवाल को देकर पार्टी ने मैदान में उतारा।