बिलासपुर को बड़ी सौगात: बिजली संकट से मिलेगी मुक्ति, मंगला और कोनी बनेंगे अलग बिजली जोन

Wait 5 sec.

बिलासपुर शहर के नेहरू नगर और सरकंडा बिजली जोन का विभाजन कर मंगला और कोनी को नया स्वतंत्र बिजली जोन बनाया जाएगा। रायपुर मुख्यालय में बिजली कंपनी के चेयरमैन सुबोध सिंह की समीक्षा बैठक के बाद इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है।