विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 30 जुलाई से 7 सितंबर तक श्रावण-भाद्रपद मास के रूप में शिव भक्ति का उल्लास छाएगा। मंदिर समिति ने महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के महाकाल दर्शन करने आने का अनुमान है।