मेट्रो अंडर गाउंड प्रोजेक्ट के लिए एक ओर शहर में जहां भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। वही अब मेट्रो के लिए जमीन के 18 मीटर नीचे सुरंग बनाने का कार्य शुरू होगा। सबसे पहले एयरपोर्ट के पास बनने वाले भूमिगत मेट्रो स्टेशन परिसर से जमीन में टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को उतारा जाएगा और यहां से दो सुरंगों बनाने का कार्य शुरु होगा।