समस्त सनातन समाज एवं धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को टाउन हॉल एक दिवसीय सनातन राष्ट्र धर्मसभा एवं संत समागम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता रहे जयपुर (राजस्थान) से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि हम दो, हमारे एक नहीं चलेगा अब हम दो एवं हमारे दो या चार होना चाहिए।