भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में करोड़ों के लोहा चोरी मामले में सीबीआई की एंट्री से हड़कंप मच गया है। 10 सदस्यीय टीम ने प्लेट मिल और एसएमएस-3 विभाग में दस्तावेजों का परीक्षण किया। इससे पहले स्थानीय पुलिस ने महाप्रबंधक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए केंद्र सरकार से शिकायत की थी।