आम आदमी पार्टी ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने आरोप लगाया कि 4,710 करोड़ रुपये की राशि होने के बावजूद आठ लाख ग्रामीण परिवार शुद्ध पेयजल से वंचित हैं। कागजी खानापूर्ति और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ग्रामीणों को आज भी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पार्टी ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।