गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल लेकिन केवल गीला- सूखा नहीं अब रायपुर में सेनेटरी-स्पेशल कचरा भी करना होगा अलग

Wait 5 sec.

रायपुर नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के क्रियान्वयन हेतु दो आवासीय सोसायटियों—साम्रज्य और अनुग्रह रेसिडेंसी—को मॉडल के रूप में चुना है। यहां अब कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग संकलित किया जाएगा। जागरूकता अभियान के बाद, मिश्रित कचरा देने वाले परिवारों पर तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम अब शहर की अन्य कॉलोनियों में भी इसी व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी कर रहा है।