15 साल में धीमी हुई सौर ऊर्जा की लौ, अब उदंती वन क्षेत्र के ग्रामीणों की जिंदगी में रोशनी लौटाने बदले जा रहे उपकरण

Wait 5 sec.

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के 40 गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से जर्जर सोलर सिस्टम के कारण अंधेरे में जी रहे ग्रामीणों के लिए क्रेडा विभाग ने उन्नयन कार्य शुरू कर दिया है। 14 ग्राम पंचायतों में नए उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे अब ग्रामीणों की रातें रोशन होंगी।