HDMI 2.1 Vs USB-C Vs Display Port: अक्सर देखा गया है कि लोग नया मॉनिटर खरीदते समय उसकी स्क्रीन साइज या रिफ्रेश रेट को चेक करते हैं. लेकिन मॉनिटर की सही कनेक्टिविटी ही उतनी जरूरी होती है जितना की बाकी फीचर्स. बता दें कि मॉनिटर को खरीदते समय ये जरूर चेक करना चाहिए कि इसमें कौन सी कनेक्टिविटी मिल रही है.अब बता दें कि आज के समय में मार्केट में HDMI 2.1, USB-C और Display Port काफी ट्रेंडिंग में चल रहे हैं. लेकिन इन तीनों में आपके मॉनिटर के लिए कौन सा बेस्ट रहेगा, इसको लेकर अक्सर लोगों में कंफ्यूजन देखने को मिलता है. आज हम आपको इन तीनों के बारे में बताने जा रहे हैं कि ये कैसे काम करते हैं और इनमें क्या अंतर होता है.HDMIअगर आपका मकसद फिल्में देखना, टीवी से कनेक्ट करना या गेमिंग कंसोल जैसे PlayStation और Xbox का इस्तेमाल करना है तो HDMI आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित होगा. आज करीब सभी टीवी, साउंडबार, गेमिंग कंसोल और मीडिया डिवाइस में HDMI पोर्ट मौजूद होता है. ये पोर्ट आसानी से उपलब्ध हो जाता है इसलिए भी इसका इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है.USB-Cआज कल USB-C भी काफी चर्चित डिवाइस माना जाता है. नए जनरेशन वाले लैपटॉप और मॉनिटर में USB-C तेजी से फेमश हो रहा है. बता दें कि इस पोर्ट की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसे डिस्प्ले पोर्ट के Alternate Mode के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.इसका मतलब है कि एक ही USB-C केबल से वीडियो सिग्नल भेजने के साथ-साथ डेटा ट्रांसफर और कई मामलों में लैपटॉप चार्ज भी किया जा सकता है. हालांकि, सभी USB-C पोर्ट या केबल इस फीचर को सपोर्ट नहीं करते इसलिए खरीदने से पहले डिवाइस की जानकारी जरूर जांच लें.DisplayPortअगर आपका कंप्यूटर डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड (GPU) के साथ आता है और आप हाई-एंड गेमिंग करते हैं तो DisplayPort आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को कई सारे रिफ्रेश रेट देखने को मिल जाते हैं जो आपके गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने का काम करते हैं. इस पोर्ट की एक और खास बात है कि इसमें यूजर्स को स्क्रीन फटने या फिर लैग करने जैसी समस्या देखने को नहीं मिलती है. इसके अलावा DisplayPort हाई बैंडविड्थ भी देता करता है जिससे हाई रेजोल्यूशन और ज्यादा रिफ्रेश रेट पर बेहतर प्रदर्शन मिलता है.किसे खरीदने में है फायदा?अब आपको बताते हैं कि आपके लिए कौन सा पोर्ट सही रहेगा. दरअसल, ये आपकी जरूरत और मॉनिटर पर भी निर्भर करता है. अगर आपके पास PC गेमिंग, हाई रिफ्रेश रेट और मल्टी-मॉनिटर सेटअप है तो DisplayPort सबसे बेहतर विकल्प रहेगा.वहीं, अगर आप टीवी, होम थिएटर, गेमिंग कंसोल या OTT कंटेंट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो HDMI खरीदने आपके लिए सही रहेगा. वहीं, अगर आपके पास एडवांस लैपटॉप और USB-C सपोर्ट वाला मॉनिटर है तो USB-C ही सबसे सुविधाजनक ऑप्शन आपके लिए साबित हो सकता है क्योंकि ये एक ही केबल से वीडियो, डेटा और कई बार चार्जिंग की सुविधा भी देता है.यह भी पढ़ें: Google Maps का नया AI फीचर आसान बना देगा लोगों की जिंदगी! एक क्लिक में खाना भी हो जाएगा ऑर्डर