52 करोड़ की कोल लेवी का हिसाब तलाश रही ईओडब्ल्यू की रामगोपाल अग्रवाल से मैराथन पूछताछ जारी

Wait 5 sec.

कोल लेवी घोटाले में ईओडब्ल्यू की रिमांड पर चल रहे कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से एजेंसी 52 करोड़ रुपये के लेनदेन के संबंध में पूछताछ कर रही है। हालांकि, तीसरे दिन भी उन्होंने आरोपों को नकारा है। ईओडब्ल्यू अब सूर्यकांत तिवारी के फरार सहयोगियों और लेवी की राशि से खरीदी गई संपत्तियों की जांच में जुट गई है। 17 जुलाई के बाद अन्य मामलों में भी गिरफ्तारी की संभावना है।