रतलाम जिले के नदी-नालों में तेज बहाव, अब तक औसत 225.38 मिमी हुई बारिश

Wait 5 sec.

जिले में मानसून की रफ्तार जोड़ पकड़ रही है। इससे जिला गत वर्ष के मुकाबले में करीब आता जा रहा है, वहीं आलोट और ताल तहसील गत वर्ष से आगे निकल चुकी है। नदी-नालों में तेज बहाव शुरू हो गया है। लंबे समय से खाली पड़े कई तालाबों में भी पानी आ गया है।