Nothing Phone 4b: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नथिंग ने आज भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कई सारे धांसू फीचर्स उपलब्ध कराएं हैं जो यूजर्स के रोजमर्रा की जिंदगी में बड़े काम आ सकते हैं. इसके अलावा डिवाइस में एमोलेड डिस्प्ले दिया हुआ है जो आपको स्मूथ परफॉर्मेंस देता है. बता दें कि इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद कई बड़े ब्रांड्स की भी टेंशन जरूर बढ़ सकती है. आइए जानते हैं कि इस नए फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं.मिला AMOLED डिस्प्लेYou’re hot. So is Phone (4b).In a new unibody, it’s got the focus-saving Glyph Bar and all our Essential AI tools. They keep you in the moment, so you can take in the attention.Eye candyPhone (4b) pic.twitter.com/bJ9aSMbu7L— Nothing (@nothing) July 7, 2026कंपनी ने इस फोन में 6.77 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया है जो 120Hz की Adaptive Refresh Rate को सपोर्ट करता है. इस डिस्प्ले के साथ यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल जाता है.पावर के लिए इस फोन में कंपनी ने 6000mAh की बैटरी उपलब्ध कराई है जो आपको बेहतरीन बैकअप देने में सक्षम है. बता दें कि अभी तक किसी भी नथिंग फोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये फोन एक बार फुल चार्ज पर करीब 18 घंटों का बैकअप देता है.मिलते हैं इतने सारे फीचर्सNothing Phone 4b के फीचर्स की बात करें तो सबसे पहले इसका डिजाइन काफी यूनिक दिया हुआ है. साथ ही फोन में पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी डिजाइन और नया ट्रांसपेरेंट कैमरा मॉड्यूल भी मौजूद है. इतना ही नहीं, कंपनी ने इस बार इस स्मार्टफोन में एक नया Glyph Bar उपलब्ध कराया है. इसमें 45 मिनी LED लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है. इस फीचर का इस्तेमाल चार्जिंग स्टेटस, नोटिफिकेशन, टाइमर जैसे चीजों के लिए किया जाता है.इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर उपलब्ध कराया है जिससे डिवाइस आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा. इस फोन में कंपनी ने एक और खास फीचर दिया हुआ है जिसका नाम Vapour Chamber Cooling System है. इसकी मदद से गेमिंग के दौरान भी आपका फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा.कैमरा सेटअपफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Samsung प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें OIS और EIS दोनों का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है. ये स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 के साथ आता है. इस फोन में कई सारे एआई फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे.कितनी है इस फोन की कीमतकंपनी ने देश में Nothing Phone 4b को 34,999 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया है. बता दें कि इस फोन में कई वेरिएंट्स मौजूद हैं जिनकी कीमत भी अलग-अलग है. फोन के 8+128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है. वहीं, इसके 8+256GB मॉडल की कीमत 38,999 रुपये रखी गई है. बता दें कि अगर आप बैंक ऑफर का लाभ उठाते हैं तो ये कीमत कुछ कम भी हो सकती है. इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन का एक नया एडिशन भी लॉन्च किया है जिसका नाम RCB Edition रखा है. हालांकि, ये एडिशन सिर्फ बेंगलुरू के कंपनी के फ्लैगशिप स्टोर के जरिए ही खरीदा जा सकेगा.Motorola Edge 60 Pro को मिलेगी टक्करनथिंग का ये नया फोन मोटोरोला एज 60 प्रो को सीधी टक्कर देने में सक्षम है. बता दें कि मोटोरोला के इस फोन में भी यूजर्स को कई सारे धांसू फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. कंपनी ने इस फोन में तीन वेरिएंट्स उपलब्ध कराएं हैं जिसमें 8+256GB, 12+256GB और 16+512GB शामिल है.इसके अलावा इस स्मार्टफोन में तीन कैमरा सेटअप मिलता है. साथ ही 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. पावर के लिए डिवाइस में 6000एमएएच की बैटरी भी मौजूद है जो आपको धांसू बैकअप देने में सक्षम है. इस फोन की कीमत की बात करें तो आज के समय में ये फोन 30 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में बाजार में उपलब्ध है.यह भी पढ़ें:OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल