छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल ने उद्योगों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। अब प्रत्येक औद्योगिक इकाई को अपने परिसर के कम से कम 33 प्रतिशत हिस्से में त्रि-स्तरीय पौधारोपण करना होगा। प्रति हेक्टेयर 2500 पौधों का लक्ष्य तय किया गया है। सदस्य सचिव राजू अगसिमनी ने पौधों के रखरखाव और सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली को चौबीस घंटे सक्रिय रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।