बारिश में बेहाल हुई धार की ऐतिहासिक भोजशाला, जल निकासी सही नहीं होने से परिसर में भरा पानी, मचा कीचड़

Wait 5 sec.

धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मानसून की पहली तेज वर्षा के साथ ही जलभराव और गंदगी की समस्या फिर सामने आ गई है। भोज उत्सव समिति ने इसे न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा, बल्कि देश की इस महत्वपूर्ण पुरातात्विक धरोहर की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बताया है।