छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 47 मामलों की सुनवाई हुई। एनडीपीएस केस में मां को झूठा फंसाने के आरोप पर आयोग ने सरकंडा पुलिस को फिर से जांच करने के निर्देश दिए। अन्य पारिवारिक मामलों में सुलह और भरण-पोषण से जुड़ी राहत प्रदान की गई।