छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) ने जोगी कांग्रेस 2.0 के साथ सक्रिय राजनीति में वापसी की है। अमित जोगी ने युवा विंग का पुनर्गठन करते हुए ईश्वर उपाध्याय को अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अब बेरोजगारी और नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी। अमित जोगी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस से विलय पर प्रतिक्रिया न मिलने के कारण वे अब भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को सहयोग देने की भूमिका निभाएंगे।