डौंडी लोहारा के ग्राम अंडी स्थित प्राथमिक शाला जर्जर भवन के कारण बदहाल है। स्कूल में जगह के अभाव में बालवाड़ी, पहली और दूसरी कक्षा को एक ही कमरे में बिठाया जा रहा है, वहीं चौथी कक्षा बरामदे में चल रही है। 77 विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नए भवन के निर्माण की मांग उठाई है।