रीवा से इंदौर जा रही एक यात्री बस देवास-इंदौर के बीच आगरा-मुंबई राजमार्ग पर इंदौर जिले के शिप्रा में गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। चलती बस में अचानक आग लग गई। हादसे का कारण बस का टायर फटना और उसके बाद घर्षण से आग लगना बताया जा रहा है, हालांकि गनीमत यह रही कि आग फैलने से पहले ही बस से सभी यात्री सुरक्षित निकल गए थे।