पन्ना के जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भरा पानी, इलाज छोड़ जलभराव से जूझ रहे मरीज, VIDEO वायरल

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में देर रात से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव की स्थिति बन गई है। जिला अस्पताल के कई वार्डों, स्कूलों और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया।