छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के मंसूबों पर फेरा पानी, 15 किलो वजनी कुकर बम व गोला- बारूद बरामद

Wait 5 sec.

नारायणपुर में आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का भारी विस्फोटक डम्प बरामद किया है। इस बरामदगी में 15 किलो का कुकर बम, रॉकेट लॉन्चर और भारी मात्रा में कारतूस शामिल हैं। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक बड़ा नक्सली हमला होने से बच गया है।