RDA ने आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही आरडीए की वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।