सिम्स बिलासपुर के डॉक्टरों ने 28 वर्षीय सड़क दुर्घटना पीड़ित युवक की जटिल सर्जरी कर उसके कुल्हे के प्राकृतिक जोड़ को बचा लिया है। आधुनिक 'जाइंट प्रिजर्वेशन तकनीक' के उपयोग से कृत्रिम प्रत्यारोपण की नौबत टल गई। यह पूरा उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया।