दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को लेकर प्रशासन ने अब तक का सबसे सख्त कदम उठाने जा रही है। नए नियमों के मुताबिक, अब दिल्ली में गंभीर ट्रैफिक नियम तोड़ने पर न सिर्फ आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) सस्पेंड कर दिया जाएगा, बल्कि उसे वापस पाने के लिए आपको दो दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग से भी गुजरना होगा।