स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम: बिलासपुर पुलिस के विवेचकों को मिले 208 एमडीटी डिवाइस, साक्ष्य रहेंगे सुरक्षित

Wait 5 sec.

बिलासपुर पुलिस ने विवेचना को तकनीक-आधारित बनाने के लिए अपने जांच अधिकारियों को 208 मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) डिवाइस दिए हैं। इन उपकरणों के माध्यम से विवेचक घटनास्थल से ही डिजिटल साक्ष्य सीधे सीसीटीएनएस पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे, जिससे जांच में पारदर्शिता आएगी और चालान समय पर पेश हो सकेंगे।