दो ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बीच20.60 करोड़ का विवाद; हाई कोर्ट ने रिटायर्ड जज को सौंपा मामला

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 20.60 करोड़ रुपये के कारोबारी भुगतान विवाद में रिटायर्ड जस्टिस रजनी दुबे को सोल आर्बिट्रेटर नियुक्त किया है। यह मामला रायपुर और विशाखापट्टनम की दो ट्रांसपोर्ट फर्मों के बीच है, जिसमें प्रतिवादी द्वारा नोटिस का जवाब न देने के बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया।