कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूली छात्राओं से भरी एक वैन डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वैन में आगे बैठी महिला कर्मचारी के सिर में चोट आई, जबकि वैन में सवार नौवीं कक्षा तक की सातों छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।