ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

Wait 5 sec.

जिम्बाब्वे ने दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 13 रन से हरा दिया है. इसी के साथ जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. बेन कर्रन के नाबाद शतक और फिर गेंदबाजों के कमाल से मेजबान टीम ने बांग्लादेश को 234 के स्कोर पर समेट दिया.हरारे में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 247 रन बनाए थे. बांग्लादेश ने एक समय सिर्फ 3 विकेट खो कर 169 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी 15 ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के आगे कोई बल्लेबाज नहीं टिक पाया.248 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश ने 42वें ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था और उसके हाथ में 5 विकेट बचे थे. बांग्लादेश टीम आसान जीत की ओर बढ़ रही थी और उसे 49 गेंद में सिर्फ 41 रन बनाने थे. मगर नुरुल हसन (38 रन) के आउट होने के बाद जो विकेट का सिलसिला शुरू हुआ, वह पूरी टीम के आउट होने के बाद ही खत्म हुआ. बांग्लादेश ने अपने आखिरी 5 विकेट सिर्फ 27 रनों के भीतर खो दिए.बेन कर्रन का पहला शतकसलामी बल्लेबाज बेन कर्रन ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वो 135 गेंद में 111 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने पूरे 50 ओवर बैटिंग की. उनके अलावा ब्रैड एवंस ने 38 गेंद में 58 रनों की तूफानी पारी खेल जिम्बाब्वे को 247 के स्कोर तक पहुंचाया. गेंदबाजी की बारी आई तो कप्तान रिचर्ड नगारावा ने टीम को लीड करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड एवंस ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा सिकंदर रजा, ब्रायन बैनेट और वेसली मधेवेरे को एक-एक सफलता मिली.यह भी पढ़ें:चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहरIPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में