नैनीताल में होटल की खिड़की से गिरे झाबुआ के तीन साल के बच्चे की मौत, इकलौता था सराफा कारोबारी का पुत्र

Wait 5 sec.

रानापुर के सराफा कारोबारी विशाल सोनी छुट्टियां मनाने के लिए इंदौर से ट्रेन से नैनीताल के लिए 1 जुलाई को रवाना हुए थे। उनके साथ 22 सदस्य थे। उन्होंने नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल लिया था। होटल की खिड़की की फर्श से ऊंचाई कम थी। तीन साल का गौरांश खेलते-खेलते खिड़की के पास गया और तीसरी मंजिल से गिर पड़ा।