डीएसपी को पांच लाख में मनचाही पोस्टिंग का झांसा, स्वास्थ्य मंत्राालय का फर्जी अफसर निकला बिहार का ठग

Wait 5 sec.

रायपुर पुलिस ने खुद को स्वास्थ्य मंत्रालय का सहायक आयुक्त बताकर ठगी करने वाले बिहार के रजनीश कुमार राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रेन में दोस्ती कर एक डीएसपी से भी पांच लाख रुपये मांगे थे। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के जरिए बिहार और छत्तीसगढ़ में दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है।