भिलाई के रामनगर में बी-फार्मेसी की छात्रा खुशी साहू की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी छात्रा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर छात्रा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। शुक्रवार सुबह जब रूममेट नहाने गई, तब आरोपी ने कमरे में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।