धमतरी में आधी रात को पत्नी के साथ देखा तो कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, अब शव लेने से कतरा रहे स्वजन

Wait 5 sec.

धमतरी के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में एक सनसनीखेज वारदात में पति ने अपनी पत्नी के साथ संदिग्ध हालत में मिले मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पुलिस मृतक के स्वजन से संपर्क कर रही है, लेकिन वे शव लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। फिलहाल शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है।