शहर के बिगड़े यातायात पर लगी याचिकाओं पर हाई कोर्ट में शुक्रवार को एक साथ सुनवाई हुई। पहले से बिगड़े यातायात को बरसात में सड़क पर बने गड्ढे और ज्यादा बदहाल कर रहे हैं। कोर्ट में याचिकाकर्ताओं ने कहा कि हर वर्ष बरसात में यही हाल होते हैं।