खरीफ सीजन की फसलें अब खेतों में आकार लेने लगी हैं, जिससे किसान खुश नजर आ रहे हैं। सोयाबीन की फसलें लगभग 15 दिन की हो चुकी हैं और पौधों की बढ़वार लगातार जारी है। हालांकि इस दौरान खरपतवार भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में किसान खरपतवारनाशक दवाओं का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं।