भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और उनकी वाइफ अंजलि के साथ विंबलडन (Wimbledon 2026) के रॉयल बॉक्स में बैठे नजर आए. टेनिस के खेल का आनंद लेते हुए तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसी के साथ कुछ लोगों ने अजीबो-गरीब कमेंट्स भी किए. एक ने कहा कि सास, ससुर और दामाद एक साथ बैठे हैं. आपने भी इस तरह की अफवाह सुनी होगी कि गिल दिग्गज तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं. लेकिन इस बात की आज तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. इसी अफवाह को लेकर लोगों ने सचिन तेंदलुकर और उनकी वाइफ अंजलि को गिल का सास और ससुर बताया. SACHIN × GILL AT WIMBLEDON 😍- Two generations of Indian batting. pic.twitter.com/utSkSdd1Yj— Johns. (@CricCrazyJohns) July 10, 2026इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि शायद कोई शादी के लिए तैयार है. इसी तरह लोगों ने कमेंट अपनी-अपनी बात लिखी. इसके अलावा लोगों ने सारा तेंदुलकर को लेकर भी कमेंट किए. यहां देखें रिएक्शन... Damad aur saas sasur ek sath 😂😂😂— Harshit 🇮🇳 (@krharshit771) July 10, 2026Seems like someone is ready for wedding bells— Aressrana7 (@hitlernarco) July 10, 2026Bana lo isko Damad Sachin Sir. Aakhir kya kami hai ladke mein. #ShubmanGill— A. (@anuragsupadhyay) July 10, 2026Where is sara— MEER AQIB IQBAL (@MEERAQIBIQBAL1) July 10, 2026विंबलडन ने भी गिल की तस्वीर अपने आधिकारिक पेज पर शेयर कीं, जिसमें वह टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर के साथ नजर आए. फैंस को उनकी यह तस्वीर काफी पसंद आई और कुछ ही मिनट में तस्वीर पर लाइक हजारों तक पहुंच गई. View this post on Instagram A post shared by Wimbledon (@wimbledon)इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए तैयारी में जुटे गिल भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. वनडे सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खेलते हुए नजर आएंगे. शुभमन गिल का अंतर्राष्ट्रीय करियर गिल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 41 टेस्ट, 64 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 2969 रन बना लिए हैं. वनडे में उनके बल्ले से 3191 निकल चुके हैं. बाकी टी20 इंटरनेशनल में वह 869 रन बना चुके हैं. तीनों फॉर्मेट मिलाकर वह 21 शतक और 29 अर्धशतक लगा चुके हैं. यह भी पढ़ें: भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई