आपका पैसा- बिना फॉर्म 16 भी भर सकते हैं ITR:ये 10 डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार, जानें फाइल करने का पूरा प्रोसेस, 8 गलतियां न करें

Wait 5 sec.

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वेतनभोगी और सामान्य टैक्सपेयर्स के लिए ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। ज्यादातर नौकरीपेशा लोग फॉर्म 16 के जरिए रिटर्न फाइल करते हैं। इसमें सैलरी, TDS, टैक्स छूट और टैक्सेबल इनकम जैसी सारी जरूरी जानकारी एक जगह मिल जाती है। हालांकि, कई बार यह देर से मिलता है और कुछ लोगों को तो मिलता ही नहीं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या फॉर्म 16 के बिना भी ITR फाइल किया जा सकता है? जवाब है- ‘हां।’ बस इसके लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में जानेंगे कि बिना फॉर्म 16 के ITR कैसे फाइल करें। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: सीए अमर जैन, फाउंडर– चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी ‘टैक्स प्रोवाइजर’ इंदौर सवाल- फॉर्म 16 क्या होता है? जवाब- फॉर्म 16 एक TDS (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) सर्टिफिकेट है, जिसे इंप्लॉयर अपने कर्मचारियों को देता है। इसमें पूरे फाइनेंशियल ईयर के दौरान कर्मचारी को मिली सैलरी, सैलरी से काटे गए TDS और सरकार के पास जमा किए गए उस TDS का पूरा ब्यौरा होता है। यही वजह है कि ITR भरते समय इसे सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक माना जाता है। सवाल- फॉर्म 16 में कौन-कौन सी जानकारी होती है? जवाब- फॉर्म 16 दो भागों (पार्ट A और पार्ट B) में होता है। इसमें कर्मचारी की सैलरी, टैक्स और TDS से जुड़ी अहम जानकारी होती है। पूरी डिटेल नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- फॉर्म 16 मिलने पर क्या चेक करना चाहिए? जवाब- फॉर्म 16 मिलने के बाद उसे बिना देखे ITR फाइल नहीं करना चाहिए। पहले इसमें दर्ज जानकारी का अपने डॉक्यूमेंट्स से मिलान कर लें। खासतौर पर चेक करें कि- ध्यान रखें- फॉर्म 16 और फॉर्म 26AS/AIS में TDS की जानकारी का मिलान करना सबसे जरूरी है। इससे गलत टैक्स क्रेडिट मिलने या ITR प्रोसेसिंग में देरी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। सवाल- क्या ITR भरने के लिए फॉर्म 16 जरूरी है? जवाब- नहीं। ITR फाइल करने के लिए फॉर्म 16 जरूरी नहीं है। हालांकि, अगर आप सैलरीड कर्मचारी हैं, तो यह सबसे उपयोगी डॉक्यूमेंट्स में से एक माना जाता है। इसमें सैलरी, टैक्सेबल इनकम, टैक्स छूट और TDS की जानकारी एक ही जगह पर आसानी से मिल जाती है। सवाल- अगर फॉर्म 16 नहीं है तो क्या करें? जवाब- अगर किसी कारण से फॉर्म 16 नहीं मिला है, तब भी ITR दाखिल किया जा सकता है। इसके लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं। ग्राफिक में सभी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देखिए- सवाल- ITR कैसे दाखिल करें? जवाब- स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस समझते हैं- स्टेप-1: जरूरी डॉक्यूमेंट्स जुटाएं स्टेप-2: टोटल इनकम कैलकुलेट करें स्टेप-3: इनकम और TDS का मिलान करें स्टेप-4: टैक्स छूट और कटौतियां जोड़ें स्टेप-5: टैक्स कैलकुलेट करें स्टेप-6: ITR दाखिल करें सवाल- किन लोगों को फॉर्म 16 नहीं मिलता? जवाब- फॉर्म 16 सिर्फ सैलरीड कर्मचारियों को इंप्लॉयर जारी करता है। इसलिए जिन लोगों की आय सैलरी का बजाय किसी अन्य सोर्स से होती है या जिनका कोई इंप्लॉयर नहीं होता, उन्हें फॉर्म 16 नहीं मिलता है। ग्राफिक में देखिए, किन्हें फॉर्म 16 नहीं मिलता है- ध्यान रखें- फॉर्म 16 न मिलने का मतलब यह नहीं है कि ITR नहीं भरना है। अगर आपकी इनकम आयकर नियमों के तहत ITR दाखिल करने योग्य है, तो दूसरे डॉक्यूमेंट्स की मदद से भी रिटर्न दाखिल किया जा सकता है। सवाल- अगर जॉब बदल रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- अगर फाइनेंशियल ईयर के दौरान नौकरी बदली है, तो ITR भरते समय इन बातों का ध्यान रखें- ध्यान रखें- नौकरी बदलने पर सबसे बड़ी गलती दोनों कंपनियों की सैलरी को जोड़कर नहीं दिखाना है। इससे टैक्स कम जमा हो सकता है और बाद में ब्याज या इनकम टैक्स विभाग का नोटिस भी आ सकता है। सवाल- अगर ITR भरने के बाद फॉर्म 16 मिले और उसमें अंतर हो तो क्या करें? जवाब- सबसे पहले यह चेक करें कि गलती कहां है। इसके बाद स्थिति के अनुसार कार्रवाई करें। सवाल- बिना फॉर्म 16 ITR भरते समय कौन-सी गलतियां होती हैं? जवाब- फॉर्म 16 के बिना ITR भरना मुश्किल नहीं है, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए ये गलतियां करने से बचें- ………… ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- हर महीने ₹5000 जमा कर बनें करोड़पति: SIP से कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा, निवेश का सही तरीका जानें, एक्सपर्ट की 10 सलाह ज्यादातर लोग सोचते हैं कि अमीर बनने के लिए लाखों का वेतन या कोई बड़ा बिजनेस होना जरूरी है, लेकिन SIP (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) करके छोटी बचत से भी करोड़पति बन सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…