अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. बॉलीवुड की सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी धमाल की इस चौथी इंस्टॉलमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं सिनेमाघरों में आने के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिव्यू मिला है. इसी के साथ ये पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही. चलिए यहां जानते हैं 'धमाल 4' ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है?'धमाल 4' ने कितने करोड़ से की है ओपनिंग? 'धमाल 4' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर वाकई धमाल मचा दिया है. फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ इस फिल्म ने डबल डिजिट में ओपनिंग की है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तोसैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'धमाल 4' ने रिलीज के पहले दिन 13.75 करोड़ के कलेकशन के साथ खाता खोला है.हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.'धमाल 4' ने पहले दिन साल की 29 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड'धमाल 4' ने रिलीज के पहले दिन 13.75 करोड़ से ओपनिंग कर साल की 29 फिल्मों को ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है. यहां तक कि इसने रितेश देशमुख की राजा शिवाजी (12 करोड़) से आलिया भट्ट की अल्फा (9.25 करोड़) के ओपनिंग डे को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ये साल की 6ठी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'इक्का' से 'पति पत्नी और वो दो' तक इतनी फिल्में-सीरीज, वीकेंड के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन'वेलकम टू द जंगल' ने इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन दी है मातइक्कीस- 7.28 करोड़ रुपयेहैप्पी पटेल- 1.25 करोड़ रुपयेराहु केतु- 1 करोड़ रुपयेमायासबा- 0.12 करोड़ रुपयेवध 2- 0.5 करोड़ रुपयेभाबी जी घर पर हैं- 0.2 करोड़ रुपयेतू या मैं- 0.6 करोड़ रुपयेओ रोमियो- 9.01 करोड़ रुपयेअस्सी- 1 करोड़ रुपयेदो दीवाने सहर में- 1.25 करोड़ रुपयेद केरल स्टोरी 2- 0.75 करोड़ रुपयेगिन्नी वेड्स सनी 2- 0.3 करोड़ रुपयेएक दिन- 1.15 करोड़ रुपयेराजा शिवाजी- 12.4 करोड़ रुपयेकृष्णावतारम पार्ट 1- 1.57 करोड़ रुपयेदादी की शादी- 0.6 करोड़आखिरी सवाल- 0.4 करोड़ रुपयेपति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़ रुपयेचांद मेरा दिल- 3.31 करोड़ रुपयेद ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो- 0.25 करोड़ रुपयेपेद्दी (हिंदी)- 3 करोड़ रुपयेहै जवानी तो इश्क होना है -8.65 करोड़ रुपयेबंदर- 0.5 करोड़ रुपयेगवर्नर- 1.1 करोड़ रुपयेमैं वापस आऊंगा -1.15 करोड़ रुपयेभारत भाग्य विधाता -1 करोड़ रुपयेहॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट- 2.5 करोड़अल्फा- 9.25 करोड़बेबी डू डाई डू- 0.4‘धमाल 4’ स्टार कास्टइंद्र कुमार द्वारा निर्देशित ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख ने अहम रोल प्ले किया है. इसकी पहली किस्त 2007 में रिलीज हुई थी और अब तक की सबसे कल्ट बॉलीवुड कॉमेडीज में से एक बनी हुई है. इसे टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज़, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.ये भी पढ़ें:-Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज