अस्पताल में महिला डॉक्टरों और नर्सों से मारपीट पर बवाल, शिवसेना पार्षद पर दर्ज हुआ केस

Wait 5 sec.

महाराष्ट्र के डोंबिवली स्थित केडीएमसी अस्पताल में महिला डॉक्टरों और नर्सों से कथित मारपीट के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। घटना पर सरकार ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया, जबकि विपक्ष और डॉक्टर संगठनों ने कड़ी निंदा करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा की मांग उठाई है।