Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर करीब 25 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला. चलिए बताते हैं कलेक्शन.'धमाल 4' का डे-2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'धमाल' ने दो दिनों में ही बंपर कमाई कर ली है, जिसके बाद इसे अच्छा खासा फायदा मिला. मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.- वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रात 10 बजे तक 17.19 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.- इसकी ऑक्यूपेंसी भी 31.0% दर्ज की गई है.- इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 31.19 करोड़ हो गया है. यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई बच्चे की कहानी, बनी 2026 की मलयालम की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म'धमाल 4' ने दो दिन में तोड़े 25 फिल्मों के रिकॉर्ड्स1. बेबी डू डाई डू- 1.81 करोड़2. हॉन्टेड 3डी- 9.35 करोड़3. भारत भाग्य विधाता- 4.25 करोड़4. मैं वापस आऊंगा- 5.5 करोड़5. गवर्नर- 3.85 करोड़6. बंदर- 2.45 करोड़7. पेद्दी- 11.9 करोड़ (4 दिन हिंदी)8. द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- 1.25 करोड़9. चांद मेरा दिल- 12.47 करोड़10. पति पत्नी और वो दो- 20.11 करोड़11. आखिरी सवाल- 1.95 करोड़12. दादी की शादी- 3.45 करोड़13. कृष्णावतारम पार्ट 1- 7.32 करोड़ (4 दिन)14. एक दिन- 3.05 करोड़15. गिन्नी वेड्स सन्नी 2- 1.2 करोड़16. द केरल स्टोरी 2- 10.15 करोड़17. दो दीवाने सहर में- 4.2 करोड़18. अस्सी- 4.2 करोड़19. तू या मैं- 2.85 करोड़20. वध 2- 2.35 करोड़21. मर्दानी 3- 17.25 करोड़22. इक्कीस- 22.05 करोड़23. हैप्पी पटेल- 4.35 करोड़24. राहू केतु- 4.4 करोड़25. मायसबा- 0.54 करोड़यह भी पढ़ें: 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल'-'अल्फा' का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन'धमाल 4' की स्टार कास्ट और कहानीबहरहाल, अगर फिल्म 'धमाल 4' की स्टार कास्ट और कहानी के बारे में बात की जाए तो फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजिदा शेख और संजय मिश्रा जैसे स्टार्स से सजी फिल्म है, जो कि हिट फ्रेंचाइजी 'धमाल' का चौथा सीक्वल है. इसके सारे पार्ट्स हिट रहे हैं. इस बार की कहानी में हजारों साल पुराने खजाने की भागमभाग वाली कहानी देखने के लिए मिलती है. ये काफी मजेदार है.