सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो का स्थानीय घटना से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा पूरी तरह झूठा है, और लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से वायरल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के फर्जी वीडियो समाज में भ्रम और भय का माहौल पैदा करते हैं।