दिल्ली विधानसभा में मंगल महर्षि चरितम् का विमोचन:संस्कृत का महाकाव्य, विजेंद्र गुप्ता बोले- संस्कृत केवल प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारत की सभ्यतागत चेतना

Wait 5 sec.

दिल्ली विधानसभा परिसर में शुक्रवार को भव्य समारोह में संस्कृत महाकाव्य 'मंगल महर्षि चरितम्' का विमोचन किया गया। विधानसभा ब्यूरो के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता शामिल हुए। इस महाकाव्य का संपादन संस्कृत व हिंदी के प्रख्यात विद्वान परशुराम शर्मा ने किया है, जो आगामी 1 अगस्त से अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि भारत की सभ्यतागत चेतना है। इसकी तार्किक और व्याकरणिक संरचना आधुनिक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं से असाधारण समानता रखती है, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तकनीक के इस वर्तमान युग में संस्कृत की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने नई पीढ़ी से देश की इस अनमोल शास्त्रीय विरासत के संरक्षण का आह्वान किया।