Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?

Wait 5 sec.

Which Roti Is Best For Health And Digestion: भारतीय रसोई में रोटी सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि रोजाना की डाइट का अहम हिस्सा है. हालांकि आज सिर्फ गेहूं ही नहीं, बल्कि मक्का, ज्वार, बाजरा, रागी और कई दूसरे अनाजों के आटे की रोटियां भी खूब खाई जा रही हैं. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि आखिर कौन-सी रोटी सबसे जल्दी पचती है और किसमें शरीर को सबसे ज्यादा पोषण और ताकत मिलती है. इसका जवाब आपकी उम्र, स्वास्थ्य और जरूरतों पर भी निर्भर करता है.गेहूं की रोटीअगर बात रोजमर्रा की डाइट की करें तो गेहूं की रोटी सबसे लोकप्रिय विकल्प है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, सेलेनियम, मैंगनीज और फॉस्फोरस जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. साबुत गेहूं का आटा डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी रिफाइंड आटे की तुलना में कम होता है, इसलिए यह कई लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है. मक्के की रोटीमक्के की रोटी स्वाद के साथ-साथ अच्छी ऊर्जा भी देती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है. इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. ज्वार की रोटीज्वार की रोटी उन लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है जो ग्लूटेन से बचना चाहते हैं. ज्वार में फाइबर, आयरन, जिंक और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं. यह पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकती है. इसकी रोटी हल्की होती है और कई लोगों को यह आसानी से पच जाती है.इसे भी पढ़ें-Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?बाजरे की रोटीबाजरे की रोटी पोषण के मामले में किसी सुपरफूड से कम नहीं मानी जाती. इसमें प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर विकल्प मानी जाती है. सर्दियों में बाजरे की रोटी शरीर को गर्म रखने और लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करती है. अगर सबसे ज्यादा पोषण की बात करें तो रागी की रोटी भी पीछे नहीं है. रागी में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं. यह हड्डियों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के लिए और वजन नियंत्रित रखने में मददगार मानी जाती है.सबसे बेहतर किसकी रोटी?फूड के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट hyugalife के अनुसार, अगर रोजमर्रा की डाइट के लिए संतुलित विकल्प चाहिए तो साबुत गेहूं अच्छा है. ज्यादा पोषण के लिए बाजरा और रागी फायदेमंद हैं, जबकि ग्लूटेन-फ्री विकल्प चाहने वालों के लिए ज्वार और मक्का बेहतर माने जाते हैं.इसे भी पढ़ें-Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजहDisclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.