अब स्कूल में बैठे-बैठे बच्चे करेंगे सांची से मांडू तक विरासत की सैर, VR हेडसेट से मिलेगा इतिहास को करीब से देखने का एक्सपीरियंस

Wait 5 sec.

MP Department of Archaeology and Archive ने 'सेवा पखवाड़े' के अंतर्गत भोपाल के करीब 30 सरकारी स्कूलों में एक खास पहल शुरू की है। इसके तहत बच्चे अपनी क्लास में ही VR हेडसेट पहनकर सांची स्तूप, बांधवगढ़ किले और मांडू जैसी ऐतिहासिक धरोहरों की 360-डिग्री 3D सैर कर सकेंगे, जिससे उन्हें इतिहास को करीब से समझने और देखने का मौका मिलेगा।