छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन स्कीम के लिए बिजली कंपनी के 12 संगठन एकजुट, पांच अक्टूबर को रायपुर में करेंगे बड़ा प्रदर्शन

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए बारह संगठन एकजुट हो गए हैं। शासन की सैद्धांतिक सहमति के बावजूद ओपीएस लागू नहीं होने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। अपनी इस मांग को लेकर वे मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद पांच अक्टूबर को रायपुर में विशाल प्रदर्शन करेंगे।