सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण की बात करते हुए सुना जा सकता है. वीडियो में पीएम मोदी को कहते सुना जा सकता है कि, "सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं, उनकी परवाह ही नहीं थी, चिंता ही नहीं थी, उनको भी आरक्षण की जरुरत है."दावा: इस वीडियो को पीएम मोदी का हालिया बयान बताकर हाल ही में हुए आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें कई ऐसी न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं (यहां और यहां) जिनमें पीएम मोदी के इस वीडियो को 2024 के लोकसभा चुनाव के समय का बताया गया था. इन रिपोर्ट्स में लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो 24 मई 2024 को शिमला में जनसभा को संबोधित करने का है.यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किए जिसमें हमें पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर तकरीबन 34 मिनट का यह पूरा वीडियो मिला. पूरे वीडियो को सुनने पर हमने पाया कि वायरल क्लिप वाला बयान 19:17 मिनट से सुना जा सकता है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी को सामान्य वर्ग की कोई परवाह ही नहीं थी. इसके बाद वह कहते हैं कि, "मोदी ने आकर समान्य वर्ग के गरीब बच्चों को 10 परसेंट आरक्षण दिया और इस देश में इसे लेकर कोई झगड़ा नहीं हुआ." इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमने पाया कि आज तक ने अपनी इस रिपोर्ट में पीएम मोदी के इस बयान को हेडलाइन में लेते हुए एक न्यूज आर्टिकल छापा, जिसमें लिखा था, 'क्या ब्राह्मण और बनिया परिवारों में गरीब लोग नहीं हैं?' पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस से सवाल किया.आजतक की यह रिपोर्ट 24 मई 2024 को पब्लिश की गई थी. इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. निष्कर्ष: सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण की बात करते पीएम मोदी के पुराने वीडियो को हाल ही में हुए आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)'महिला विरोधी' आरोप के साथ वायरल हो रहा राहुल गांधी का ये वीडियो एडिटेड है